Friendship Day 2023 – फ्रेंडशिप डे कब और क्यों मनाया जाता है ?

friendship day: दोस्ती एक बंधन है जो हम खुद के द्वारा चुने गए दोस्तों के साथ बनाते हैं। आप खून के रिश्ते तो नहीं चुन सकते लेकिन अच्छे दोस्त चुनना आपके हाथ में है। जिंदगी में अच्छे दोस्त हों तो आप जीवन की किसी भी परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं। दोस्ती अगर ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

friendship day: दोस्ती एक बंधन है जो हम खुद के द्वारा चुने गए दोस्तों के साथ बनाते हैं। आप खून के रिश्ते तो नहीं चुन सकते लेकिन अच्छे दोस्त चुनना आपके हाथ में है। जिंदगी में अच्छे दोस्त हों तो आप जीवन की किसी भी परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं। दोस्ती अगर पक्की है तो वह एक ऐसा रिश्ता बन जाती है जिसे इंसान अपनी पूरी जिंदगी निभाता है।

friendship-day-kyon-manaya-jata-hai
फ्रेंडशिप डे कब और क्यों मनाया जाता है ? जानें

आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोस्ती को Celebrate करने के लिए मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है ? फ्रैंडशिप डे कब मनाया जाता है ?आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। उम्मींद करते हैं की फ्रेंडशिप के ऊपर लिखा हमारा यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फ्रेंडशिप डे से जुड़ी जानकारियों के बारे में।

फ्रेंडशिप पर लिखी गई कुछ famous शायरीयाँ और कवितायें:

वैसे तो शायरों और कवियों ने दोस्ती (friendship) के ऊपर बहुत सी कविताएं और शायरी लिखी हैं। लेकिन उनमें से कुछ प्रचलित और प्रसिद्ध शायरी आपको यहाँ आर्टिकल में बता रहे हैं ताकि आप अपने दोस्तों को यह शायरियां समर्पित कर सकें।

दाग दुनिया ने दिए ज़ख्म ज़माने से मिले,
हमको तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले।

जो बर्बाद ना कर दे वो शौक कैसा
जो बर्बाद होकर भी साथ ना दे वो दोस्त कैसा..!!

लोग डरते हैं दुश्मनी से तेरी
हम तेरी दोस्ती से डरते हैं : हबीब जालिब

जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ
दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो : माधव राम जौहर

फ्रेंडशिप पर कविता (Poem)

दोस्त किसी दिन के मोहताज नहीं होते।

विपत्तियों की आंधियों में हमको जकड़ लेते हैं,
रास्ता गलत हो तो हाथ पकड़ लेते हैं।

अच्छे बुरे का हमें फर्क जो सिखाते हैं,
वक्त चाहे जैसा हो साथ चलते जाते हैं।

साथ खड़े रहते हैं, जो अच्छा – बुरा चुनने में,
अहमियत निभाते हैं हर एक ख्वाब बुनने में।

वो छोटी-छोटी बातों से नाराज नहीं होते,
दोस्त किसी दिन के मोहताज नहीं होते।

कुछ बचपने में मिलते हे, कुछ लड़कपन में आते हैं।
फिर उम्र भर की सीढ़ियों को साथ चढ़ते जाते हैं।

वो नांव जो मुसीबतों की बाढ़ में निकलते हैं,
फिर उम्र की दहलीजों पर साथ साथ ढलते हैं,

जो अधूरी ख्वाहिशों को मुकम्मल बनाते हैं,
एक दूजे के साथ जिनके उम्र भर के नाते हैं।

उन के दरमियान कभी ‘राज’ नहीं होते,
दोस्त किसी दिन के मोहताज नहीं होते।।

सौरभ शुक्ला

क्या है इतिहास फ्रेंडशिप डे का ?

फ्रेंडशिप डे या जिसे हिंदी में मित्रता दिवस के नाम से भी जाना जाता है। आज तो हम सब राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय डे मनाते हैं लेकिन क्या आपको मित्रता दिवस के इतिहास के बारे में पता है इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में आगे आर्टिकल में बता रहे हैं –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • World Friendship Day जैसा की आप जानते हैं पूरी दुनिया में दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अन्तरराष्ट्रीय मित्रता दिवस हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।
  • सबसे पहले फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत सन 1958 में अमेरिका से हुई।
  • अमेरिका के पैराग्वे के रहने वाले डॉ रॉमन आर्टीमियो ब्रैको ने 20 जुलाई सन 1958 को दुनिया के सामने अंतराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे को मनाने का विचार सबसे पहले रखा। डॉ रॉमन को यह विचार इसलिए आया क्योंकि वह अपने फ्रेंड के लिए एक स्पेशल पार्टी देना चाहते थे।
  • डॉ रॉमन का कहना था की इस तरह के दिवस को मनाने से इंसानों के बीच दोस्ती और फैलोशिप को बढ़ावा मिलेगा। दोस्तों इसके बाद से ही पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे ग्रीटिंग कार्ड, फ्रेंडशिप बैंड बाँधने और फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें: List of Important Days and Dates

फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?

आपको हमने यहाँ टेबल के माध्यम से बताया है की हमारे देश और दुनिया में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है।

राष्ट्रिय फ्रेंडशिप डे (National friendship day)हर साल अगस्त महीने का पहला रविवार
महिला मित्रता दिवस (Women friendship day)हर साल अगस्त महीने का तीसरा रविवार
अंतराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (International friendship day)30 जुलाई
अंतरराष्ट्रीय मित्रता माह (International friendship Month)प्रत्येक वर्ष का फरवरी माह
ओल्ड फ्रेंड्स, न्यू फ्रेंड्स वीक (Week)हर साल मई का तीसरा सप्ताह
  • दोस्तों आपको हम बता दें की फ्रेंडशिप डे को मनाने की आधिकारिक घोषणा 27 जुलाई 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों की बैठक में लिए गए सर्वसम्मति फैसले के बाद हुई। इस बैठक में यह सयुंक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने मिलकर यह फैसला लिया की आज के बाद हर साल जुलाई माह की 30 तारीख को friendship डे मनाया जायेगा।
  • इसी के चलते भारत सरकार ने अपने यहाँ हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को राष्ट्रिय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Love Ka Full Form Hindi

Friendship पर लिखी गई कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें (Books):

दोस्तों भारत और दुनिया के कई प्रसिद्ध लेखक हुए हैं जिन्होंने दोस्ती के महत्व को अपनी कविताओं, कहानियों और रचनाओं के माध्यम से समझाया है। यहाँ हम आपको फ्रेंडशिप को बहुत ही अच्छे और रोचक ढंग से समझाती ऐसी कुछ पुस्तकों के बारे में बताएँगे जिनको पढ़के आप दोस्ती के असली मतलब को समझ सकेंगे।

ruskin bond the room on the roof
  1. The Room on the Roof: अंग्रेजी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड (Ruskin Bond) के द्वारा यह किताब लिखी गई है। इस किताब में एक 16 साल के एंग्लो इंडियन अनाथ लड़के की कहानी है। कहानी के अनुसार अनाथ लड़का अपने अंग्रेज गार्जियन के साथ देहरादून में रहता है। कहानी में अनाथ लड़के के हिन्दू त्योहारों, बाज़ार, आदि के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया है। a fine balance
  2. A Fine Balance: प्रसिद्ध लेखक रोहिंग्टन मिस्त्री के द्वारा लिखित किताब A fine balance एक 1970 के दशक की कहानी है जिसमें सरकार के द्वारा आपातकाल की घोषणा होने पर कैसे चार दोस्त एक इमरजेंसी स्थिति से बाहर निकलते हैं इसके बारे में बताया गया है। कहानी में बताए गए पात्रों के रिश्ते कैसे आपस में बनते और बिगड़ते हैं यह कहानी जीवंत रूप में दर्शाती है। thick as thieves
  3. Thick as Thieves: दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की जीवन में यदि अच्छे दोस्त ना हो तो लाइफ बहुत ही बोझिल और बोरिंग हो जाती है। क्योंकि अच्छे दोस्त ही आपके कठिन समय में आपका साथ देते हैं। रस्किन बांड के द्वारा लिखित Thick as Thieves: Tales of friendship तीन दोस्तों की कहानी है जो एक खोये हुए बच्चे को ढूंढने के लिए पहाड़ों की तरफ निकल पड़ते हैं। इन तीन दोस्तों के साथ उनका एक साथी एक बाघ (Tiger) भी साथ में है। इस कहानी में जानवर और उसके मालिक की बॉन्डिंग काफी रोमांचित करती है और हंसाती भी है। आपको यह किताब पढ़कर बहुत ही आनंद प्राप्त होगा। swami and friends
  4. Swami & Friends: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके आर. के. नारायण के द्वारा लिखित किताब भारत पर अंग्रेजों के शासन की याद दिलाती है। कहानी में एक काल्पनिक गांव मालगुड़ी में रहने वाले 10 साल के लड़के स्वामी और उसके दोस्तों की कहानी को दर्शाया गया है। कहानी में स्वामी नाम का यह लड़का मिशन स्कूल में पढ़ता है। स्वामी अपने माता -पिता और दादी के साथ रहता है। कहानी के अनुसार अपने माता-पिता से नाराज होकर स्वामी घर छोड़ देता है। कहानी में एक बच्चे यानि स्वामी के नजरिये से दुनिया को चित्रित किया गया है। कहानी पढ़कर आपको बहुत मज़ा आएगा। life of pie
  5. Life of Pi: अंग्रेजी लेखक Yann Martel के द्वारा लिखित लाइफ ऑफ़ पाई एक प्रसिद्ध किताब है जिस पर एक हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। कहानी में यात्रा करता हुआ एक बहुत बड़ा कार्गो शिप टूटकर डूब जाता है। जिसमें एक शिप पर मौजूद लाइफ Boat (नांव) पर एक हायना, एक मादा ओरंग उटान, एक ज़ेबरा, एक रॉयल बंगाल टाइगर सहित एक पाई नाम का 16 लड़का फंस जाते हैं। अपने आप को बचाने के लिए पूरी यात्रा में वह क्या करते हैं यह सब लाइफ ऑफ़ पाई की कहानी में बताया गया है। कहानी आपको बांधे रखती है और रोमांच से भर देती है। three mistake of my life
  6. 3 Mistakes of My Life: भारतीय लेखक चेतन भगत के द्वारा लिखित यह कहानी तीन दोस्त ओमी,ईशान और गोविंदा की कहानी है जो अहमदाबाद में रहते हैं। तीनों दोस्तों के अलग-अलग सपने हैं। गोविंदा के सफल बिजनेसमैन बनना चाहता है। ईशान एक क्रिकेटर बनना चाहता है। कहानी में ओमी अपने माता-पिता से मदद लेकर एक मंदिर के सामने खेल के सामान की दूकान खोलता है। कहानी दोस्ती के मतलब को बहुत ही अच्छे ढंग से समझती है। कहानी में आपको दिखा, दंगे, मौत आदि सब देखने को मिलता है। chaddi buddies tales
  7. Chaddi Buddies: Oswald Pereira के द्वारा लिखित पहाड़ों में एक छोटे से गाँव में रहने वाले कुछ दोस्तों की कहानी है। कहानी में मौजूद छोटा सा गाँव गोलवाड़ा है। गाँव में हिल मेशन नाम की जगह में रोबर्ट परेरा नाम का व्यक्ति रहता है उसे अपनी यह छोटी सी झोपड़ी रहने के लिए बहुत पसंद है। रोबर्ट के दोस्त आनंद और बबलू अपने बड़े भाई दत्ता के साथ रहते हैं। रोबर्ट ने अपनी झोपड़ी का नाम हिल मेंशन रखा हुआ है। यह पूरी कहानी दोस्ती, भाईचारे पर आधारित है।
  8. The Speaking Ghost of Rajpur: Priyonkar Dasgupta के द्वारा लिखित यह कहानी 1990 की कहानी है। इस कहानी में लड़कों का एक ग्रुप छुट्टियां बिताने राजपुर नाम के एक छोटे से शहर आया हुआ है। जब यह सभी छुट्टियां बिताने राजपुर आते हैं तो उनके साथ बहुत सी रहस्य्मयी घटनाएं होती रहती हैं। यह कहानी Speaking Ghost से जुड़े अनुभवों के बारे में बताती है। A little book of friendship
  9. A Little Book of Friendship: Ruskin Bond के द्वारा लिखित इस किताब में लेखक ने दोस्ती के अपने अनुभवों को साझा किया है। आपको किताब में दोस्ती के बारे में लेखकों, दार्शनिकों के बहुत सारे विचार पढ़ने देखने को मिल जाएंगे। यह किताब दोस्ती और परिवार के प्यार को दर्शाती है।

Friendship day से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

भारत में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है ?

आपको बता दें की भारत में फ्रेंडशिप डे राष्ट्रिय मित्रता दिवस के रुप में हर साल अगस्त महीने में प्रथम रविवार के दिन मनाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय friendship day कब मनाया जाता है ?

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतराष्ट्रीय friendship day हर साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।

यह भी जानें:

Photo of author

Leave a Comment