Hamraaz App – हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 डाउनलोड [2023]

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भारतीय सेना सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। की किस प्रकार आर्मी के जवान ऑनलाइन रूप में Indian Army Pay Slip Download कर सकते है। इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवानों के लिए उनके मासिक रूप में मिलने वाले वेतन के ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भारतीय सेना सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी को साझा करने जा रहे है। की किस प्रकार आर्मी के जवान ऑनलाइन रूप में Indian Army Pay Slip Download कर सकते है।

इंडियन आर्मी में तैनात सभी जवानों के लिए उनके मासिक रूप में मिलने वाले वेतन के लिए यह एक विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान की गयी है कि वह अपने pay slip से संबंधी सभी विवरण को ऑनलाइन मोड में चेक कर सकते है।

पे स्लिप को सभी भारतीय जवान एक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। इसमें व्यक्ति के मासिक वेतन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी शामिल होती है।

Hamraaz App Indian army pay slip कैसे निकालें
Hamraaz App Indian army pay slip

Hamraaz App हमराज इंडियन आर्मी ऐप v7.2 (Download Indian Army Pay Slip)

  • भारतीय सेना वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए सैनिक कर्मी को अपने मोबाइल फ़ोन में Hamraaz Mobile APP को डाउनलोड करना होगा।
  • एप्लीकेशन डाउनलोड करने के उपरान्त में सैनिक कर्मियों को साइन अप करना होगा। भारतीय-सेना-वेतन-पर्ची-डाउनलोड
  • इसके बाद अपने पैन कार्ड संख्या को दर्ज करें।
  • इसके पश्चात सैनिक कर्मियों को दिए गए कॅप्टचा कोड को भरना है। और submit ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • Indian Army Pay Slip डाउनलोड के लिए सैनिक कर्मियों को ऍप में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए month ,year और एम्प्लॉय कोड को दर्ज करना होगा।
  • और get pay slip के विकल्प में क्लिक करना होगा।
  • अब वेतन पर्ची से संबंधित सभी विवरण सैनिक कर्मी के स्क्रीन में मौजूद होंगे।
  • इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट लेकर आगे के लिए इसे सुरक्षित रखे।
  • इस प्रकार Indian Army Pay Slip Download करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

भारतीय सेना के पोर्टल Hamraaz पर लॉगिन की प्रक्रिया :-

  • Hamraaz पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट जाएँ।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Personal Login का लिंक दिखेगा। लॉगिन करने हेतु लिंक पर क्लिक करें।hamraaz personal login form
  • अब फॉर्म में यूजर नेम की जानकारी को डालें ध्यान रखें की यूजर नेम की जानकारी आपको लॉगिन फॉर्म में कैपिटल लेटर्स में दर्ज करनी हैं।
  • इसके पासवर्ड एंटर करके कैप्चा कोड को डालें। कैप्चा कोड डालने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट होने के बाद आप हमराज़ पोर्टल पर सफलता पूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।

भारतीय सेना वेतन 2023

जैसे की आप सभी लोगो को पता है की भारतीय सेना में तैनात सभी सैनिकों को उनका वेतन उसी रैंक के अनुसार दिया जाता है जिसके तहत उन्हें तैनात किया गया है। 

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप हमारे इस लेख में दी गयी जानकारी के आधार पर देख सकते है की किस प्रकार अलग अलग रूप में सैनिकों को उनके वेतन एवं विभिन्न भत्तों का लाभ प्रदान किया जाता है। Indian army pay slip में सैनिक ऑनलाइन रूप में वह सभी प्रकार के विवरण देख सकते है।

जो उनके खाते से लेन-देन से संबंधी जानकारी है जैसे टैक्स किसी प्रकार की ऋण कटौती या अन्य प्रकार के विवरण आदि।

भारतीय सैनिक के कर्मचारियों को वेतन पर्ची से संबंधित सेवा को और आसानी से बनाने के लिए इसके लिए मोबाइल ऍप को भी लॉन्च किया गया है। इस ऍप की मदद से भारतीय सेना के जवान मासिक वेतन पर्ची, फॉर्म 16, ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन, एएफपीपी फंड सदस्यता में परिवर्तन, व्यक्तिगत विशिष्ट पॉप अप संदेश, सूचना प्रसार आदि का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Indian Army Pay Slip – Salary Slip

लेख Indian Army Pay Slip
पोर्टलindianarmy.nic.in
लाभार्थीभारतीय सेना के सैनिक
पे स्लिपऑनलाइन
मोबाइल एप्लीकेशनहमराज़ मोबाइल ऐप
वेबसाइटHamraaz Web (hamraazmp8.gov.in)

Hamraaz App क्या है? (What is Hamraaz App)

सभी भारतीय सैनिक कर्मी जो भारतीय सेना में में विभिन्न पदों में तैनात है वह ऑनलाइन रूप में वेतन पर्ची को निकाल सकते है। भारतीय सैनिकों की सुविधा के लिए हमराज मोबाइल एप्लीकेशन को विकसित किया गया है.

यह मोबाइल एप्लीकेशन सभी भारतीय जवानों को मासिक वेतन पर्ची से संबंधी सभी विवरणों को ऑनलाइन रूप में उपलब्ध करवाता है। साथ ही सेना के सैनिकों [(एडजुटेंट जनरल शाखा (एमपी -8)] की तकनीकी टीम द्वारा उनकी सेवा के संचार का कार्य भी इस ऍप सहायता से किया जाता है।

इस ऍप का प्रयोग अन्य नागरिकों के द्वारा नहीं किया जा सकता है। केवल भारतीय सेना के सैनिक कर्मी ही इस ऍप का उपयोग कर सकते है।

7वें वेतन आयोग के बाद भारतीय सेना का वेतन

7वें कमीशन पे मैट्रिक्स की शुरुआत के साथ भारतीय सेना के जवानों के वेतन में बदलाव आया है। विभिन्न रैंकों के लिए भारतीय सेना का वेतन एवं पे स्केल के सभी जानकारी नीचे सूची में दी गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप देख सकते है की किस पद के अनुसार कितना वेतन आर्मी के जवानों को प्राप्त होता है।  भारतीय सेना के अधिकारियों का वेतन और वेतनमान भी सेवा की समय अवधि, स्थान आदि पर निर्भर करता है।

RankPay ScaleTotal In-hand Cash (Indian Army Salary per month)
भारतीय सेना के सिपाही वेतनलेवल 321,700
भारतीय सेना लांस नायक वेतनलेवल 321,700
भारतीय सेना का वेतनलेवल 425,500
भारतीय सेना हवलदार वेतनलेवल 529,200
भारतीय सेना नायब सूबेदार वेतनलेवल 635,400
भारतीय सेना सूबेदार वेतनलेवल 744,900
भारतीय सेना के सूबेदार मेजर सैलरीलेवल 847,600
भारतीय सेना लेफ्टिनेंट वेतनलेवल 1056,100
भारतीय सेना के कप्तान वेतनलेवल10 B61,300
भारतीय सेना प्रमुख वेतनलेवल 1169,400
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वेतनलेवल 121,21,000
भारतीय सेना के कर्नल वेतनलेवल 131,30,600
भारतीय सेना के ब्रिगेडियर वेतनलेवल 13 A1,39,600
भारतीय सेना के मेजर जनरल वेतनलेवल 141,44,200
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वेतनलेवल 151,82,200
भारतीय सेना सामान्य वेतनलेवल 182,50,000

7वें वेतन आयोग से पहले भारतीय सेना का वेतन

यहां विभिन्न रैंकों के लिए Pay Scale और वेतनमान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका में छठे वेतन आयोग के अनुसार प्रति माह वेतनमान और वेतन का विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

RankPay BandSalary (corresponding pay band)
भारतीय सेना के सिपाही वेतनPB 15200-20200
भारतीय सेना लांस नायक वेतनPB 15200-20200
भारतीय सेना का वेतनPB 15200-20200
भारतीय सेना हवलदार वेतनPB 15200-20200
भारतीय सेना नायब सूबेदार वेतनPB 29300-34800
भारतीय सेना सूबेदार वेतन SalPB 29300-34800
भारतीय सेना के सूबेदार मेजर सैलरीPB 29300-34800
भारतीय सेना लेफ्टिनेंट वेतनPB 315600-39100
भारतीय सेना के कप्तान वेतनPB 315600-39100
भारतीय सेना प्रमुख वेतनPB 315600-39100
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वेतनPB 437400-67000
भारतीय सेना के कर्नल वेतनPB 437400-67000
भारतीय सेना के ब्रिगेडियर वेतनPB 437400-67000
भारतीय सेना के मेजर जनरल वेतनPB 437400-67000
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वेतनHAG + Scale67000-79000

भारतीय सेना में सबसे ऊंचा पद फील्ड मार्शल का पद होता है। यह रैंक अक्सर भारत में औपचारिक होता है और सामान्य पदानुक्रम में शामिल नहीं होता है। 

अभी तक SHFJ Manekshaw और KM Cariappa ही दो ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर नियुक्त किया गया है।

Indian army Allowances Military pay slip

भारतीय सेना के सभी सैनिक कर्मियों को वेतन के आलावा विभिन्न प्रकार की भत्ता सुविधा भी प्रदान की जाती है। आप नीचे दिए गए विवरण के आधार पर देख सकते है की कौन -कौन से भत्ते इंडियन आर्मी में तैनात सेना कर्मी ले सकते है।

  1. परिवहन भत्ते -1600 से 3200 रूपए
  2. आतंकवाद विरोधी – 6300 रूपए
  3. किट रखरखाव भत्ता – 400 रूपए प्रति माह
  4. फील्ड एरिया अलाउंस – मूल वेतन का 25%
  5. पैराशूट वेतन – 1200 रूपए
  6. अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग होने पर – 5600 रूपए का भत्ता
  7. सियाचिन – 14000 रूपए
  8. विशेष बल – 9000 रुपये प्रति माह
  9. फ्लाइंग पे – 1000 रूपए
  10. 20 दिनों की आकस्मिक छुट्टी
  11. आहरित अंतिम वेतन के 300 दिनों तक के अवकाश का नकदीकरण
  12. पूरे वेतन और सभी लाभों के साथ 2 वर्ष तक का अध्ययन अवकाश
  13. आजीवन पेंशन
  14. डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और विदेशी पोस्टिंग

इन भत्तों के अलावा, एक भारतीय सेना के जवान को कई अन्य लाभ मिलते हैं जैसे –

  1. हवाई/रेल यात्रा रियायत
  2. नि:शुल्क अस्पताल सुविधाएं
  3. कम-ब्याज ऋण
  4. कैंटीन सुविधाएं, राशन, आदि।

Indian army pay slip से संबंधित प्रश्न उत्तर

Indian army pay slip भारतीय सेना के जवान किस प्रकार प्राप्त कर सकते है ?

भारतीय सेना के जवान army pay slip को ऑनलाइन मोड में प्राप्त कर सकते है।

भारतीय सेना के जवानों को किसके आधार पर वेतन दिया जाता है ?

पद के आधार पर भारतीय सेना कर्मियों को वेतन दिया जाता है।

Military pay slip को सैनिक नागरिक कहाँ से डाउनलोड कर सकते है ?

Hamraaz Mobile APP के माध्यम से सैनिक नागरिक Military pay slip को डाउनलोड कर सकते है।

क्या वेतन के आलावा भारतीय सेना कर्मियों को भत्ता सुविधा भी प्रदान की जाती है ?

हाँ भारतीय सेना कर्मियों को विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए इंडियन आर्मी संगठन के माध्यम से कई प्रकार की भत्ता सुविधाएँ प्रदान की जाती है जिसमें मुख्य रूप से है परिवहन भत्ता ,चिकित्सा भत्ता ,आतंकवाद विरोधी फील्ड एरिया अलाउंस ,किट रखरखाव भत्ता कैंटीन सुविधाएं ,कम-ब्याज ऋण सुविधाएँ आदि।

भारतीय सेना में एक मेजर का वेतन क्या है?

भारतीय सेना की मेजर सैलरी लगभग 1,00,000 तक निर्धारित की गयी है।

हमराज़ मोबाइल एप्लीकेशन में Sign up कौन से आईडी के आधार पर सैनिक कर्मी कर सकते है ?

सैनिक कर्मी नागरिक हमराज़ मोबाइल एप्लीकेशन में Sign up पैन कार्ड आईडी के आधार पर लार सकते है।

Photo of author

Leave a Comment