मोहन यादव कौन हैं? जानिए MP के नए सीएम का राजनीतिक सफर

मोहन यादव आजकल ख़बरों में चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री (MP New CM Mohan Yadav) हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले यह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही ये प्रदेश कुश्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा ओलम्पिक ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

मोहन यादव आजकल ख़बरों में चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री (MP New CM Mohan Yadav) हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले यह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही ये प्रदेश कुश्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा ओलम्पिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। मध्यप्रदेश में 3 दिसंबर के दिन विधानसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है जिसमें सबसे बड़ी जीत भाजपा सरकार की हुई है। अब मुख्यमंत्री को लेकर बातें हो रही हैं की अब मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के बाद अगला सीएम कौन बनेगा। इसी विषय पर राज्य सरकार ने निर्णय लेकर घोषणा की गई है कि विधायक पद पर काफी समय तक रह चुके मोहन यादव को सीएम पद के लिए चयनित करती है।

मोहन यादव कौन हैं? जानिए MP के नए सीएम का राजनीतिक सफर
मोहन यादव कौन हैं? जानिए MP के नए सीएम का राजनीतिक सफर

यह भी पढ़े :- डॉक्टर कुमार विश्वास: जीवन परिचय, रचनाएँ और कविताएं

मोहन यादव कौन हैं?

मोहन लाल यादव का जन्म मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में 25 मार्च 1965 को हुआ था। इनके पिता का नाम पूनमचंद यादव तथा माता का नाम लालाबाई यादव है। इनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है। मोहन यादव ने अपनी पढ़ाई के कुछ वर्षों के बाद ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करना आरम्भ कर दिया था। आपको बता दें सोमवार को मध्य प्रदेश में विधायक दल के नेताओं के बीच मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बैठक हुई थी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन यादव का चयन किया है क्योंकि मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान की शासन काल में तीन बार विधायक पद जीत चुके हैं।

Mohan Yadav Biography In Hindi

नाममोहन यादव
जन्म25 मार्च 1965
जन्म स्थानउज्जैन, मध्यप्रदेश
आयु58 वर्ष (2023)
जातिओबीसी
धर्महिन्दू
पेशाराजनेता एवं मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीयताभारतीय
होम टाउनउज्जैन, मध्यप्रदेश
राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शैक्षणिक योग्यताB.S.C, L.L.B, M.A, M.B.A तथा।P.H.D
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

परिवार (family)

पितापूनमचंद यादव
मातालीलाबाई यादव
पत्नीसीमा यादव
बेटीज्ञात नहीं
बेटाज्ञात नहीं

शिक्षा (Education)

मोहन लाल यादव की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने अपनी शुरुआती पढाई उज्जैन से ही पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने कई बड़ी डिग्रियां हासिल की है। जिसमें इन्होंने बैचलर ऑफ़ साइंस, बैचलर ऑफ़ आर्ट, बैचलर ऑफ़ लॉ, मास्टर ऑफ़ बिजनेस, एडमिनिस्ट्रेशन, डॉक्टर ऑफ़ फ्लोसोफी तथा पीएचडी डिग्री प्राप्त की है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राजनीतिक करियर की शुरुआत

  • इनकी राजनीतिक करियर का आरम्भ वर्ष 1982 में माधव महाविद्यालय के छात्र संघ में सह-सचिव के रूप में अपने प्रारम्भिक पद में कार्य के रूप में हुई थी।
  • इसके बाद ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में वर्ष 1984 में शामिल हो गए थे। और इन्हें संघ का अध्यक्ष बनाया गया था।
  • इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उज्जैन नगर मंत्री के रूप में ही कार्य किया है तथा 1986 में इन्हें विभाग प्रमुख बनाया गया था।
  • वर्ष 1988 में इन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के सहमंत्री बनाया गया था।
  • वर्ष 1989-90 में इनको परिषद की इकाई से प्रदेश मंत्री बनाया गया था।
  • इसके पश्चात इन्होंने परिषद के राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार वर्ष 1991-92 में किया था।
  • इसके अलावा यादव ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्षेत्र में भी योगदान दिया है।
  • वर्ष 2013 में इन्हें उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुना गया था। तथा तब से लेकर यह तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।
  • वर्ष 2018 में इन्हें मध्य प्रदेश विधायक सभा के चुनावों में उज्जैन सीट से विधायक बनाया गया।
  • इन्होंने 2 जुलाई 2020 को मंत्री पद के लिए चुना गया था।
  • वर्ष 2023 में इन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव जीता है तथा इन्हें मुख्यमंत्री घोषित किया गया।

कुल सम्पति (Net Worth)

मोहन यादव की वेट वर्थ की बात करें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कुल सम्पति 42 करोड़ रुपए है। यह एक अमीर राजनेता हैं। यह एक व्यापारी थी जिससे इन्होंने अपनी सम्पति में बढ़ोतरी की।

डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Latest Update)

आपको बता दें मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है, डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। इस बार चयन ओबीसी वर्ग से किया गया है। बीजेपी सरकार की तरफ से मोहन यादव राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। जल्द ही वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे।

सीएम कैंडिडेट के लिए कैसे आया नाम?

मध्य प्रदेश के नए सीएम बनने के लिए राजनीतिक मंच में सभी कई राजनेता खड़े हुए थे जो कि आस लगाए हुए थे कि २-वे अब राज्य के सीएम बनेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए इस खींचातानी में डॉक्टर मोहन यादव का नाम सामने निकलकर आया है। सीएम पद मिलने का मुख्य कारण इसके द्वारा राज्य में किए गए कार्य का अनुभव एवं इनकी अच्छा व्यवहार है।

Mohan Yadav से जुड़े विवाद

अपने राजनीतिक एवं चुनावी कार्यकाल में यादव कई विवादों का शिकार भी हुए हैं। असंयमित भाषा के लिए इन्हें नोटिस भी भेजा गया था। इस कारण चुनाव प्रचार पर रोक भी लगाई गई थी। इसके पश्चात वर्ष 2021 में इन पर छात्र के खिलाफ आपराधिक अपराध का विवाद भी सामने आया। इसके अतिरिक्त भी इन्हें कई विवादों का सामना करना पड़ा।

मोहन यादव कौन हैं? से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

मोहन यादव जन्म कब हुआ था?

इनका जन्म 15 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश राज्य के महाकाल नगरी कहे जाने वाले नगर उज्जैन में हुआ था।

Mohan Yadav की शैक्षिक योग्यता क्या है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इन्होंने पीएचडी डिग्री हासिल की है।

Mohan Yadav के पिता का क्या नाम है?

इनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है।

मोहन यादव की पत्नी का क्या नाम है?

इनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है।

वर्तमान में मोहन यादव किस पद पर कार्यरत हैं?

यह उज्जैन के विधायक हैं। और जल्द ही मध्यप्रदेश राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

मोहन यादव की उम्र कितनी है?

इनकी उम्र वर्ष 2023 में 58 वर्ष है।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें