आज इस लेख में हम आप को OMR के बारे में जानकारी देंगे। आज के समय में इस तकनीक का इस्तेमाल बहुतायत में देखा जा सकता है। विशेषकर आप ने प्रायः परीक्षा के आयोजन हेतु इस तकनीक का उपयोग देखा होगा। जिसमें आप को एक ओएमआर शीट दी जाती है और आप को उसमें सही जवाब के विकल्प के गोले पर या पेन्सिल से निशान लगाना होता है। यह मुख्य रूप से बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षाओं की आंसर शीट की जाँच के लिए उपयोग किया जाता है। ये पूरी तकनीक (OMR) क्या है और इसमें कैसे काम होता है? ओएमआर का फुल फॉर्म आदि के बारे में आज आप को इस लेख में जानकारी प्रदान की जाएगी।
OMR FULL FORM In Hindi / ओएमआर का फुल फॉर्म
इससे पहले कि हम OMR के बारे में जाने, शुरुआत हम ओएमआर के फुल फॉर्म के साथ करते हैं। ओएमआर का हिंदी में फुल फॉर्म ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन होता है। इंग्लिश में इसका फुल फॉर्म Optical Mark Recognition (OMR) है। आइये अब समझते हैं कि OMR होता क्या है ?
ओएमआर (OMR) क्या होता है ?
OMR एक प्रकार का स्कैनर है, जो कि विशेष रूप से ऐसी इनपुट डिवाइस है जिससे मुख्य तौर पर किसी विशेष चिन्ह को पहचानने के लिए तैयार किया गया है। इस स्कैनर का उपयोग ओएमआर शीट पर बने चिन्हों / मार्क्स को पहचानने (read) के लिए किया जाता है। ओएमआर शीट का इस्तेमाल डेटा दर्ज करने के लिए किया जाता है। डेटा को चिन्हों के माध्यम से दर्ज किया जाता है। जिसे OMR स्कैनर द्वारा ही पढ़ा जा सकता है। प्रायः OMR तकनीक का इस्तेमाल परीक्षाओं में जाता है।
ओएमआर कैसे काम करता है?
OMR तकनीक का प्रयोग अधिकत बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के लिए किया जाता है। जहाँ लाखों की संख्या में आवेदक होते हैं। OMR Sheet में सभी को सही जवाब मार्क करने के लिए सही उत्तर वाले गोले में काली पेन्सिल या पेन से निशान बनाना होता है। इस ओएमआर शीट को चेक करने के लिए इसे स्कैनर में डाला जाता है। ये स्कैनर लेजर लाइट के प्रयोग से उमीदवार की शीट पर अंकित किये गए जवाब को स्कैन करता है। ये सिर्फ उन काले घेरे वाले निशानों को ही स्कैन करता है जो सही तरीके से पूरे काले किये गए हों। इससे आवेदक द्वारा लगाए गए सही निशान की पहचान आसानी से हो जाती है। इसके बाद इन तथ्यों / जवाब का मिलान कंप्यूटर में सेव किये गए सही जवाबों से किया जाता है। और फिर इसी आधार पर मूल्यांकन कार्य किया जाता है।
जानिये OMR से होने वाले फ़ायदे
ओएमआर से कौन कौन से लाभ होते हैं यहाँ जानिये :
- सटीक मूल्यांकन : इस तकनीक के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का सटीक मूल्यांकन किया जाता है।
- पहले की अपेक्षा (जब manual Checking की जाती थी) अब कम समय में सटीक मूल्यांकन किया जाता है। त्रुटि होने की संभावना बहुत ही कम है या यूँ कहें कि ना के बराबर है।
- 10 हजार से अधिक कॉपियां एक घंटे में चेक हो जाती हैं। वो भी एक स्कैनर की मदद से।
OMR का उपयोग कहाँ होता है ? (ओएमआर का फुल फॉर्म)
OMR तकनीक का उपयोग मुख्य रूप से परीक्षाओं में देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त भी आप कई ऐसे क्षेत्रों में OMR की तकनीक का इस्तेमाल देख सकते हैं जहाँ कम समय में ज्यादा लोगों द्वारा दर्ज डेटा को चेक करना होता है।
- सर्वेक्षण
- परीक्षा
- चुनाव
- लॉटरी
- मूल्यांकन और प्रतिक्रिया प्रपत्र
- बैंकिंग व बीमा अनुप्रयोग
ओएमआर तकनीक की सीमा
हर तकनीक की कुछ खूबियां और कुछ खामियां, या यूँ कहें कुछ सीमाएं हो सकती हैं। इसी प्रकार OMR टेक्निक की भी कुछ सीमाएं हैं। जैसे कि –
- आप इसमें सीमित टेक्स्ट का ही प्रयोग कर सकते हैं।
- अधिक टेक्स्ट के उपयोग से इसमें त्रुटि होने या कुछ छूट जाने की संभावना रहती है।
- इसका प्रयोग सिर्फ बहुविकल्पीय प्रश्नों के फॉर्मेट हेतु ही किया जा सकता है।
ओएमआर (ओएमआर का फुल फॉर्म) से संबंधित प्रश्न उत्तर
OMR एक विशेष प्रकार का स्कैनर है। जो कि एक इनपुट डिवाइस है। इस इनपुट डिवाइस (OMR स्कैनर) का उपयोग एक विशेष प्रकार के चिन्ह या मार्क्स को पहचानने के लिए किया जाता है। ये निशान ओएमआर शीट पर बनाये जाते हैं। जिसे OMR Scanner की सहायता से रीड किया जाता है।
Optical mark reader (OMR) वैकल्पिक रूप से एक ओएमआर शीट पर एक निशान की उपस्थिति या अनुपस्थिति को पढ़ता है। लाइट को ओएमआर शीट पर निर्देशित किया जाता है और उस से एक निशान का पता लगाने के लिए रिफ्लेक्टिड लाइट का विश्लेषण किया जाता है। यदि कागज की सतह पर कोई निशान होता है, तो वह क्षेत्र में OMR पर कम रोशनी जाती है।
OMR Sheet का आविष्कार करने वाले व्यक्ति का नाम माइकल सोकोल्स्की (25 सितंबर, 1926 – 13 जून, 2012) है। ये एक पोलिश मूल के अमेरिकी डिज़ाइन इंजीनियर थे।
ओएमआर का फुल फॉर्म Optical mark reader है।
आज आप ने इस लेख में ओएमआर और इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसे ही अन्य उपयोगी लेखों को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।