mparivahan App में आरसी कैसे जोड़े

कई बार होता है की हम अपने वाहन में गाड़ी से संबंधित कागजों को रखना भूल जाते हैं या हमसे कागज़ खो जाते हैं पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि यदि आपके स्मार्टफोन में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के द्वारा बनाई गयी mParivahan App है तो आप चालान के नुकसान से बच सकते हैं।

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

जैसा की आप जानते हैं की यदि सड़क पर कोई वाहन लेकर चल रहे हैं तो RTO के नियमों के अनुसार आपके पास वाहन से संबंधित RC, Pollution और वाहन के insurance के सभी कागज़ होने चाहिए। इसी के साथ वाहन चलाते समय आपके क्षेत्र के RTO के द्वारा अधिकृत DL (Driving Licence) यदि आपके पास इनमें से एक भी डाक्यूमेंट्स नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।

बस आपको अपने फ़ोन में mParivahan App को इंस्टॉल कर अपने RC और DL की वर्चुअल कॉपी बनानी होगी मतलब आपको आरसी और डीएल की डिटेल्स ऐड करनी होगी ताकि जब भी कोई ट्रैफिक पुलिस वाला आपसे वाहन के डॉक्यूमेंट दिखाने को कहे तो आप इस App में सेव अपने दस्तावेज दिखा सकें। mParivahan App में सेव डाक्यूमेंट्स दिखाने से कोई भी ट्रैफिक पुलिसवाला आपका चालान नहीं काट सकेगा।

mparivahan App में आरसी कैसे जोड़े
mparivahan App में आरसी कैसे जोड़े

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (MGPY)

mparivahan में आरसी कैसे जोड़े ?

यदि आप गाड़ी चलाते वक्त अपनी RC (Registration Certificate) घर भूल गए हैं और ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहन से संबंधित कागज़ ना होने पर काटे जाने वाले चालान से बचना चाहते हैं तो आप भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन विभाग के द्वारा विकसित की गई mParivahan App को डाउनलोड कर सकते हैं। यह App आपको virtual RC और DL के तहत वाहन संबंधी सभी दस्तावेज ऑनलाइन सेव करने की सुविधा प्रदान करता है। यहां हमने mParivahan में वाहन की RC कैसे जोड़ें इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई है जो इस प्रकार से निम्नलिखित है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • Step 1: सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में mParivahan App डाउनलोड करनी होगी। mParivahan App डाउनलोड करने के लिए अपने Google Play Store को ओपन करें।
    open google play store App
  • Step 2: सर्च बॉक्स में जाकर mParivahan टाइप करना होगा। गूगल प्ले स्टोर App के सर्च बॉक्स में जाकर mParivahan टाइप कर सर्च आइकॉन के बटन पर क्लिक करें।
    mparivahan search google play store
  • Step 3: बटन पर क्लिक करने के बाद आप App के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएंगे। जब आप सर्च आइकॉन पर क्लिक करते हैं तो आप App के डाउनलोड पेज पर पहुंच जाते हैं। अब Install के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करते ही mParivahan एप्प आपके फ़ोन में सफलता पूर्वक इनस्टॉल हो जाएगी।
    mparivahan App download google play store
  • Step 4: App install करने के बाद अब mParivahan एप्प को ओपन कीजिये। इसके बाद आपको अपने फ़ोन में इंस्टाल हुई mParivahan एप्प को ओपन करना है। एप्प होने के बाद आपके सामने mपरिवहन App का Interface कुछ इस तरह से दिखेगा।
    next gen mparivahan App interface
  • Step 5: App ओपन होने के बाद आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा। जब आप App ओपन करेंगे तो आपको Create Account के लिंक पर क्लिक करके अपना एक अकाउंट बनाना होगा। आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस ओपन हो जायेगा।
    create Account mparivahan app
  • Step 6: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्टर फॉर्म ओपन हो जाएगा। अब ओपन हुए फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएंगी। आपको सभी जानकारियां सावधानी पूर्वक सही-सही भरनी होगी।
  • Step 7: अब फॉर्म में दिए गए Submit के बटन पर क्लिक करना है। फॉर्म में मांगी जाने वाली जानकारियों को भरकर फॉर्म में दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
    mparivahan App create account registration form
  • Step 8: इसके बाद आपके मोबाइल नंबर एक OTP कोड आएगा। OTP को वेरीफाई करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर एक 6 अंकों का OTP कोड आएगा। ओटीपी कोड को enter करके Verify के बटन पर क्लिक करें।
    verify OTP code mparivahan App
  • Step 9: OTP वेरीफाई होने के बाद आपके सामने App का होम पेज ओपन हो जाएगा। जब आपका OTP वेरीफाई हो जाये तो आपको उसके बाद App के होम पेज पर मौजूद My Virtual RC(s) का विकल्प देखने को मिलेगा। वाहन की RC ऐड करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें।
    virtual RCs in mparivahan App
  • Step 10: ऑप्शन के ऊपर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा। अब ओपन हुए फॉर्म में आपको अपने वाहन के vehicle नंबर, chassis नंबर और Engine नंबर संबंधित डिटेल्स डालनी होगी। डिटेल्स डालने के बाद Add to My Vehicle(s) के बटन पर क्लिक करना होगा।
    Add to my vehicles mparivahan app
  • Step 11: इसके बाद आपके फ़ोन नंबर पर एक OTP कोड आएगा। OTP को वेरीफाई करने हेतु submit के बटन पर क्लिक करें। एक बार अपनी वाहन से संबंधित डिटेल्स भरने के बाद आपके फ़ोन में OTP कोड आएगा। submit के बटन पर क्लिक करके OTP को verify कीजिये। बटन पर क्लिक करते ही OTP वेरीफाई हो जाएगा OTP verificattion RC details add mparivahan app
  • Step 12: OTP Verify होने के बाद आपके वाहन की RC परिवहन निगम की mParivahan एप्प में सफलतापूर्वक Add हो जायेगी। इस तरह से सभी उपरोक्त प्रक्रियाओं को फॉलो करके आप अपने वाहन की RC एम परिवहन एप्प में जोड़ पाएंगे। उसके बाद आप My Virtual RC पर क्लिक करेंगे तो आपकी पूरी RC ओपन हो जाएगी।
    mparivahan में आरसी कैसे जोड़े - How to add RC Book in mParivahan

mParivahan App को डाउनलोड करने हेतु लिंक्स:

mParivahan मोबाइल App को डाउनलोड करने हेतु गूगल प्ले स्टोर लिंक :

mParivahan मोबाइल App को डाउनलोड करने हेतु Apple App स्टोर लिंक :

mparivahan एप्प को कैसे डाउनलोड करें

आप गूगल प्ले स्टोर से mparivahan एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं उपरोक्त आर्टिकल में हमने App को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। आप पढ़ सकते हैं।

सड़क एवं परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

सड़क एवं परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/ है।

mparivahan एप्प का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

mparivahan एप्प का हेल्पलाइन नंबर +91-120-2459171, +91-120-6995903 है।

यह भी जानें :

Photo of author

Leave a Comment