MS Word क्या है?

दोस्तों आज हम आपको इस लेख में कंप्यूटर की एक बेहतर एप्लीकेशन MS Word के बारे में बता जा रहें हैं। एमएस वर्ड एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करना सबसे लोकप्रिय समझा जाता है। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोर्रेशन द्वारा इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है जिसमें कई प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

दोस्तों आज हम आपको इस लेख में कंप्यूटर की एक बेहतर एप्लीकेशन MS Word के बारे में बता जा रहें हैं। एमएस वर्ड एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल करना सबसे लोकप्रिय समझा जाता है। माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोर्रेशन द्वारा इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है जिसमें कई प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है। इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके आप अपने व्यक्तिगत एवं व्यक्सायिक आदि कई कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप इसमें अपने दस्तावेजों को बना कर सम्पादित भी कर सकते हैं। यदि आप भी MS Word की मूल बातें, उपयोग, विशेषताएं, MS Word के अन्य विकल्प और प्रश्न से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को लास्ट तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

MS Word क्या है?

एमएस वर्ड एक प्रकार का वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है जिसका पूरा नाम Microsoft Word है। इस सॉफ्टवेयर को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा उन्नत किया है। यह मैक तथा विंडोज दोनों प्लेटफॉर्म के उपलब्ध किया गया है। इसमें आप किसी भी प्रकार के दस्तावेज, एडिट, क्रिएट, डिलीट, शेयर, फॉर्मेटिंग तथा प्रिंट जैसे कई कार्यों को चुटकियों में कर सकते हैं। अभी तक एमएस द्वारा बहुत तरह के नए version बना लिए गए हैं जो कि अपने कार्यों को करने के लिए बेहतर सुविधा देते हैं। इसमें आप अपनी फाइलों एवं डाक्यूमेंट्स को उत्तम तरीके से प्रारूपित करके सम्पादित भी कर सकते हैं।

MS Word क्या है? - मूल बातें, उपयोग, विशेषताएं, MS Word के अन्य विकल्प और प्रश्न
MS Word क्या है?

यह भी देखें- कंप्यूटर के बारे में जानिए

एमएस वर्ड के उपयोग

माइक्रोसॉफ्ट का उपयोग कई कार्यों को करने के लिए किया जाता है जो कि निम्नलिखित हैं।

  • कार्यस्थल में – माइक्रोसॉफ्ट का उपयोग आप सबसे ज्यादा कार्य क्षेत्र में कर सकते हैं इसके तहत कई काम किये जा सकते हैं जैसे- रिपोर्ट बनाना, बिल जमा करना, पत्र बनाना तथा कई प्रकार के डाक्यूमेंट्स बनाना आदि इन सभी कामों को सरलता से कर सकते हैं।
  • बायोडाटा अपडेट में – यदि आप एमएस वर्ड में अपना बायो डाटा बना रहें हैं तो इसमें आपको कई प्रकार के फीचर व बेहतर टूल मिलते हैं जिसके तहत आप अपने बायो डाटा को आकर्षित बना सकते हैं साथ ही आप इसमें अपने अनुसार परिवर्तन भी कर सकते हैं और आसानी से सम्पादित कर सकते हैं।
  • शिक्षा क्षेत्र में – शिक्षा क्षेत्र में एमएस वर्ड को सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर माना जाता है। विद्यार्थी इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने विषय के नोट्स आसानी से बना सकते हैं तथा टीचर इसमें अपने स्कूल के कोई भी कार्य पेपर बनाना, नोट्स तथा असाइनमेंट तथा पीडीएफ बना सकते हैं। आप अपने ऑनलाइन असाइनमेंट को इसमें आसानी से जमा कर सकते हैं।
  • किताब के लिए – यदि आप एक लेखक हैं तो आपके लिए किताबें लिखने का एमएस वर्ड एक बेहतरीन सॉफ्टवेयर है। इसमें आपको सामग्री तालिका, ग्रंथ तथा सूची बनाने के कई ऑप्शन की सुविधा मिलती है।
  • आर्टिकल लिखने के लिए – इसके साथ ही जो कंटेट राइटर होते हैं वे अपने आर्टिकल लिखने के लिए एमएस वर्ड टूल का ही उपयोग करते हैं ताकि वे अपने आर्टिकल को और भी अधिक प्रोफेशनल बना पाएं। अतः अधिकतर राइटर इसी सॉफ्टवेयर की मदद से आर्टिकल लिखते है।

MS Word का इतिहास क्या है?

चार्ल्स सिमोनी तथा रिचर्ड ब्रॉडी द्वारा एमएस वर्ड का पहला संस्करण रखा गया तथा इसे नियुक्त किया गया। इनको माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तथा पॉल एलन द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में वर्ष 1981 में काम पर रखा गया था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Microsoft Word का प्रथम Version 1.0 को अक्टूबर के माह में 1983 में एमएस डॉस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाया गया था। इसे उस समय वर्ड multi tool के नाम से कहा जाता था। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को वर्ष 1989 में लॉन्च किया गया था ताकि माइक्रोसॉफ्ट में नए फीचर तथा बेहतर सुविधाओं को उन्नत किया जा सके। समय-समय पर इसमें कई प्रकार के फीचर लॉन्च किए जाते हैं जिससे उपयोगकर्ताओं को अन्य डिजिटल सुविधाएँ प्राप्त हो सके।

MS Word कितने प्रकार के होते हैं?

एमएस वर्ड विभिन्न प्रकार के हैं, इसके कई Version बनाए हुए हैं जिनकी जानकारी हम नीचे टेबल में देने जा रहें हैं।

MS Word की विशेषताएं

एमएस वर्ड में, वर्ड प्रोसेसिंग टूल के रूप में कई प्रकार की विशेषताएं शामिल हैं जो कि निम्न प्रकार से हैं।

  • डाक्यूमेंट्स बनाना – जैसा की हमने आपको बताया कि एमएस वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है जिसमें कई प्रकार के खा Features को शामिल किया गया है जिसमें आप किसी भी प्रकार के डाक्यूमेंट्स को बना सकते हैं। इसमें जब भी नया डाक्यूमेंट्स बनाना हो तो आपको टेम्पलेट चुनना होता है अथवा किसी ब्लैंक दस्तावेज को ले सकते हैं। इसमें resumes, reports, invitations तथा letters के लिए कई प्रकार की टेम्पलेट्स को शामिल किया गया है। टेम्पलेट अथवा ब्लेंक को लेकर आप अपना दस्तावेज बना सकते हैं।
  • दस्तावेजों को सुरक्षा – इसके साथ ही इसमें जरुरी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के लिए Text Document पर Password लगाने का फीचर भी प्रदान किया गया है। यह सुविधा आपको एमएस वर्ड के नए Version में दी गई है।
  • इमेज तथा मीडिया – एमएस वर्ड में आप अपने डाक्यूमेंट्स को बना कर उसमें इमेज, वीडियो, ऑडियो फाइल एवं अन्य तरह की मीडिया को भी जॉइंट कर सकते हैं।
  • टेम्पलेट – इसमें आपको अलग-अलग तरह के टेम्पलेट्स देखने को मिलेंगे जो कि पहले से डिजाइन किए गए हैं। इन टेम्पलेट्स को लेकर आप आसानी से दस्तावेज बना सकते हैं तथा Attractive Documents तैयार कर सकते हैं।
  • टेक्स्ट एडिटिंग तथा फॉर्मेटिंग – एमएस वर्ड में टेक्स्ट एडिटिंग के लिए कई प्रकार के टूल विकसित किए गए हैं जिसमें आपको उन्नत प्रकार के Font Size, Font Style, Font Color, Underline, Bold, स्ट्राइकथ्रू तथा Italic आदि सुविधाएँ मिलती हैं। text एडजस्ट करना, लाइनों तथा पैराग्राफ में उचित दूरी को बनाना अथवा चेंज करना तथा बुलेट्स एवं नम्बरिंग, डिजाइन एलिमेंट्स, borders तथा शेडिंग का इस्तेमाल करके आप डाक्यूमेंट्स को और भी अधिक आकर्षित कर सकते हैं।
  • मेल मर्ज – Microsoft Word मेल मर्ज करने की सुविधा भी देता है। मेल मर्ज का इस्तेमाल करके आप Envelopes तथा Personalized Letters भी बना सकते हैं। इसके साथ ही आप एक्सल स्प्रेडशीट, आउटलुक तथा एक्सेस डेटाबेस का उपयोग कर कस्टमाइज्ड डाक्यूमेंट्स बना सकते हैं।
  • सेव करना – आप माइक्रोसॉफ्ट में किसी भी दस्तावेज को सेव कर सकते हैं ताकि वह सुरक्षित रह सके।
  • Review and Collaboration – इसमें दस्तावेजों को review तथा facilitates करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके साथ उपयोगकर्ता डाक्यूमेंट्स में किए गए बदलाव को ट्रैक कर समीक्षा भी कर सकता है। इसमें आप प्रतिक्रिया तथा स्पष्टीकरण के लिए विशिष्ट अनुभागों में टिप्पणियों को जोड़ सकते हैं।
  • पेज लेआउट – एमएस वर्ड में आप मार्जिन, पेज ओरिएंटेशन पोर्ट्रेट, लैंडस्केप तथा पेज का साइज सेट कर सकते हैं। इसमें आप पेज नंबर, तिथि तथा अन्य डिटेल्स, headers तथा footers भी अटैच कर सकते हैं।

एमएस वर्ड में डाक्यूमेंट्स ऐसे बनाए

  • आपको सर्वप्रथम माइक्रोसॉफ्ट ऐप पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एमएस वर्ड का मेनू ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ पर आपको New विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया डॉक्यूमेंट वाला डायलॉग खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको यहाँ पर Blank and Recent सेक्शन में जाना है तथा Blank Document पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Create पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक खाली डाक्यूमेंट्स खुलेगा इसमें आपको जो भी लिखना है आप लिख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप एमएस वर्ड पर डॉक्यूमेंट बना सकते हैं।

MS Word क्या है? से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

MS Word क्या है?

MS Word माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डिवेलप किया गया एक प्रकार का वर्ड प्रोसेसर है। इसमें एडवांस्ड विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ हैं जिसमें आप अपने डाक्यूमेंट्स तथा फाइलों को बेहतर तरीके से सम्पादित कर सकते हैं।

MS Word की स्थापना कब की गई?

जेनिक्स तथा एमएस-डॉस ने वर्ष 1983 में इसे जारी किया था। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को रिचर्ड ब्रॉडी तथा चार्ल्स सिमोनी द्वारा विकसित किया गया।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एम एस वर्ड का दूसरा नाम क्या है?

एम एस वर्ड को WinWord नाम से भी जाना जाता है।

MS Word का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

MS Word का इस्तेमाल कई प्रकार के औपचारिक एवं निजी कार्यों के लिए किया जाता है। यह हमें टाइपिंग, प्रिंटिंग, फॉर्मैटिंग तथा एडिटिंग कार्यों को करने की सुविधा उपलब्ध करता है।

एमएस वर्ड का एक्सटेंशन नाम किया है?

MS Word का एक्सटेंशन नाम .docx है।

वर्ष 1993 में माइक्रोसॉफ्ट का कौन सा संस्करण लॉन्च किया गया?

वर्ष 1993 में माइक्रोसॉफ्ट का MS Word 6.0 संस्करण लॉन्च किया गया।

Photo of author

Leave a Comment