Bharat Nyay Yatra: क्या है भारत न्याय यात्रा का रूट, कहाँ-कहाँ से निकलेगी यात्रा पूरा मैप देखें

जैसा की वर्ष 2022 में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा सितम्बर महीने से भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया था जो कि जनवरी 2023 में समाप्त की गई, ठीक इस बार भी राहुल गाँधी द्वारा एक नई यात्रा को शुरू करने का एलान कर दिया गया है। इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा है ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

जैसा की वर्ष 2022 में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा सितम्बर महीने से भारत जोड़ो यात्रा को शुरू किया था जो कि जनवरी 2023 में समाप्त की गई, ठीक इस बार भी राहुल गाँधी द्वारा एक नई यात्रा को शुरू करने का एलान कर दिया गया है। इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा है जो की अब कुछ ही दिन में शुरू होने वाली है। आपको बता दें लोकसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस सरकार इस यात्रा को शुरू करने जा रही है क्योंकि यह सरकार इस यात्रा को लोकसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण मानती है। जिन राज्यों से यह यात्रा गुजरकर जाएगी वहां लोकसभा की करीबन 355 सीटें आती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत न्याय यात्रा का रूट, कहाँ-कहाँ से निकलेगी यात्रा से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं अतः आप इस यात्रा (Bharat Nyay Yatra) से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर देखें।

भारत न्याय यात्रा क्या है?

वर्ष 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार फिर से अपनी पार्टी का वर्चस्व करने के लिए मैदान में उतरने जा रही है। आपको बता दें कांग्रेस सरकार देश के 14 राज्यों से गुजरकर भारत न्याय यात्रा करने जा रही है जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी कर रहें हैं। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च को खत्म की जाएगी। इस यात्रा के सफर की शुरुआत मणिपुर से होकर मुंबई तक की जाएगी। कहा जा रहा है कि देश में नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक रूप से न्याय दिलाने के लिए यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर की जाएगी। Bharat Nyay Yatra को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण बताया जा रहा है।

Bharat Nyay Yatra Main Points

आर्टिकलBharat Nyay Yatra
शुरू की गईकांग्रेस पार्टी द्वारा
यात्रा का नेतृत्वराहुल गाँधी
यात्रा शुरुआत तिथि14 जनवरी
यात्रा अंतिम तिथि20 मार्च
शामिलदेश के नागरिक
यात्रा सफर14 राज्य
उद्देश्यन्याय दिलाना
यात्रा दूरी6200 किलोमीटर
Bharat Nyay Yatra: क्या है भारत न्याय यात्रा का रूट, कहाँ-कहाँ से निकलेगी यात्रा पूरा मैप देखें
Bharat Nyay Yatra

यात्रा को शुरू करने का उद्देश्य

मीडिया खबरों में अपनी बात साझा करते हुए, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश द्वारा कहा गया कि ‘Bharat Nyay Yatra’ देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

किन-किन राज्यों से होकर निकाली जाएगी यात्रा

कांग्रेस सीनियर लीडर वेणुगोपाल द्वारा इस यात्रा को लेकर सूचना दी गई, कि हम यह यात्रा देश के 14 राज्यों से गुजरकर पूरा करेंगे, जिनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र आदि राज्यों को शामिल किया गया है। अर्थात यह यात्रा 85 जिलों फैलकर गुजरेगी, जो कि छः हजार दो सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सर्वप्रथम यात्रा का शुभारम्भ मणिपुर राज्य से किया जाएगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Bharat Nyay Yatra कैसे निकाली जाएगी?

कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की जाने वाली यह यात्रा 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें यात्रा को बस के माध्यम से शुरू किया जाएगा तथा बीच-बीच में यात्रा का सफर पैदल चलकर भी किया जाएगा। यह यात्रा बहुत ही दिलचस्प होने वाली है पोस्टर-बैनर के साथ यात्रा को निकाला जाएगा।

भारत न्याय यात्रा का विचार

भारत न्याय यात्रा को लेकर बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया, कि 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमिटी द्वारा अपनी राय देते हुए कहा गया कि राहुल गांधी को पूर्व से लेकर पश्चिम की तरफ एक यात्रा करनी चाहिए। सीडब्ल्यूसी की राय को मानते हुए राहुल गाँधी भी सहमत हो गए।

इन्होंने बोला, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी में घोषणा की जाए कि हम 14 जनवरी से 20 मार्च तक एक यात्रा करेंगी जो कि मणिपुर से लेकर मुंबई तक होगी। गाँधी इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं तथा हाशिए पर पड़े लोग से मिलेंगे। यात्रा को बस के माध्यम से किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों से मिला जा सके। कुछ कुछ क्षेत्रों में यात्रा पैदल चलकर भी की जाएगी।

वर्ष 2022 में की गई थी भारत जोड़ा यात्रा

पिछले वर्ष 2022 में सितम्बर के महीने से राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा का आरम्भ किया था, जो की जनवरी 2023 को जाकर समाप्त की गई। यह यात्रा 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू की गई थी तथा 30 जनवरी 2023 को यह सफर खत्म किया गया, जिसमें 4500 किलोमीटर से अधिक का सफर पैदल चल कर तय किया गया। कांग्रेस द्वारा इस यात्रा को जारी करने का उद्देश्य भारत को संगठित करके देश को मजूबत बनाना था। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी को भी और अधिक मजबूत करना था।

Bharat Jodo Yatra 12 राज्यों तथा 2 केंद्रशासित प्रदेश में फैली हुई थी अर्थात 75 जिलों में यात्रा का सफर तय किया गया। देश में कांग्रेस नेताओं के साथ प्रसिद्ध सेलेब्रिटीज़ भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान राहुल गाँधी ने आर्थिक असमानता, तानाशाही, ध्रुवीकरण जैसे कई मुद्दों को उठाया तथा एकता, प्रेम सौहार्द के साथ यात्रा को प्रारम्भ किया गया।

Bharat Nyay Yatra से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

Bharat Nyay Yatra शुरू करने की घोषणा किसके द्वारा की गई है?

Bharat Nyay Yatra शुरू करने की घोषणा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी द्वारा शुरू की गई है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत न्याय यात्रा का रूट कितने राज्यों से होकर गुजरेगा?

भारत न्याय यात्रा का रूट 14 राज्यों से होकर गुजरेगा।

भारत न्याय यात्रा को शुरू करने का क्या उद्देश्य है?

यात्रा को शुरू करने का उद्देश्य यह है की देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय दिलाया जा सके।

किन 14 राज्यों से होकर भारत न्याय यात्रा गुजरकर जाएगी?

मणिपुर, असम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र आदि 14 राज्यों से होकर भारत न्याय यात्रा शुरू की जाएगी।

Bharat Nyay Yatra कितने किलोमीटर की दूरी तय करेगी?

Bharat Nyay Yatra 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

भारत न्याय यात्रा कहाँ से शुरू की जाएगी?

यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक निकाली जाएगी।

भारत न्याय यात्रा किस तिथि से शुरू होकर किस तिथि तक चलेगी?

यह यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगी।

भारत जोड़ो यात्रा कब शुरू की गई थी?

भारत जोड़ो यात्रा वर्ष 2022 में शुरू की गई थी। इसका संचालन भी राहुल गाँधी ने ही किया था।

Photo of author

Leave a Comment