उत्तराखंड भू-अभिलेख पोर्टल राज्य सरकार द्वारा संचालित ऑनलाइन पोर्टल है। यहाँ पर राज्य के सभी भूमि अभिलेख जैसे उत्तराखंड खसरा खतौनी जमाबंदी ऑनलाइन ही देखें जा सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
भू-अभिलेख ऑनलाइन या जनसुविधा केंद्रों से निकलवाने की सुविधा उत्तराखंड सहित सभी राज्यों में उपलब्ध है. Uttarakhand land records की वेबसाइट से आप आसानी घर बैठे अपनी जमींन का विवरण देख सकते हैं और अपनी Uttarakhand Khasra Khatauni jamabandi खसरा, खतौनी नंबर निकाल सकते हैं।
यहां उत्तराखंड भूअभिलेख खसरा खतौनी निकालने के बारे में एक-एक करके पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। अन्य राज्यों के लिये भी इसी प्रकार से देखना होगा।
Uttarakhand Khasra Khatauni
दोस्तों जैसा की आप सभी को मालूम है पहले अपनी ही जमीन की छोटी छोटी जानकारियों के लिये हमें पटवारी की या फिर तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे। तो दोस्तों अब देश डिजिटलाइजेशन की और बढ़ रहा है तो उत्तराखण्ड में भी Khasra Khatauni jamabandi के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए गए हैं अब आप भी बड़ी ही आसानी से आप घर बैठे कंप्यूटरीकरण के कारण जमींन से जुड़े कुछ काम जैसे खसरा ,खतौनी आदि ऑनलाइन देख सकते हैं.
साथ ही साथ आप ऑनलाइन ही भू नक्शा यानी जमीन का नक्शा मोबाईल या कम्प्यूटर के माध्यम से देख सकते हैं यह सारी सुविधा आधिकारिक पोर्टल जिसे देवभूमि पोर्टल कहा जाता है उस पर उत्तराखंड गवर्मेंट द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। दोस्तों सारी जानकारी आपको अच्छे से समझ आये इसके लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।
उत्तराखंड खसरा खतौनी जमाबंदी
आर्टिकल | उत्तराखंड भू -अभिलेख ऑनलाइन |
राज्य | उत्तराखंड |
विभाग | डिपार्टमेंट ऑफ़ रेवेन्यू |
लाभार्थी | उत्तराखंड के मूल निवासी |
उद्देश्य | घर बैठे ही अपनी जमीन का विवरण देख सकते है। |
वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 0135 -266344, 0135- 266308 |
आधिकारिक वेबसाइट | bhulekh.uk.gov.in |
उत्तराखंड खसरा खतौनी कैसे निकाले /ऑनलाइन कैसे देखें ?
- उत्तराखंड भू अभिलेख आधिकारिक वेबसाइट bhulekh.uk.gov.in पर जाएँ। इस पेज पर Public ROR पर क्लिक करें।
- इस लिंक को खोलते ही पेज के एक तरफ जिलों की लिस्ट दिखेगी अब यहाँ आपको अपना जिला और तहसील सेलेक्ट करना होगा।
- जिला और तहसील सेलेक्ट कर लेने के बाद ओके बटन पर क्लिक करें।
- अब इस पेज सबसे पहले आपको अपना जनपद सेलेक्ट करना है। उसके बाद आपकी तहसील को चुनें।
- तहसील चुनने के बाद ग्राम चुनें वाली लिस्ट में आपके तहसील के सभी गावों की सूची आ जायेगी।
- यहां अपने गांव का नाम खोजें और गांव का नाम सेलेक्ट कर लें। इसके बाद आपको इस पेज पर अपना खसरा या गाटा नंबर डालना होगा।
- अब इस पेज पर आप अलग अलग जानकारी भर कर आगे बढ़ सकते हैं।
- पहला विकल्प खसरा /गाटा सँख्या द्वारा आप आगे बढ़ सकते है अगर आपको खसरा या गाटा संख्या मालूम है।
- दूसरा विकल्प खाता संख्या द्वारा आप आगे बढे अगर आपको अपना खाता संख्या मालूम है।
- तीसरा विकल्प म्यूटेशन दिनांक द्वारा आप चेक कर सकते है।
- चौथे विकल्प के रूप आपको विक्रेता या क्रेता द्वारा मिलता है।
- पांचवा और अंतिम विकल्प आपके लिये खातेदार के नाम द्वारा होता है।
- अगर आपके पास इन सभी जानकारी में से कोई एक जानकारी उपलब्ध है तो उसको भरें।
- अगर आपके पास कोई जानकारी नहीं है तो आप खातेदार के नाम द्वारा सेलेक्ट करें।
- इसके लिये आपको खातेदार का नाम मालूम होना चाहिये।
- ”खातेदार के नाम द्वारा” सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने का पेज बदल जायेगा।
- यहां आपको जैसे फोटो में दिखाया है इस तरह ही आपको दिखेगा।
- यहां आपको खातेदार का नाम डालना होगा।
- नाम डालने के बाद “खोजें’’ पर क्लिक करें।
- यहां आपको अपना या अपने खातेदार नाम दिखाई देगा।
- उस नाम को सेलेक्ट करने के बाद उद्धरण देखें पर क्लिक करें।
- ”उद्धरण देखें” पर क्लिक करने के बाद आपके खाते का पूरा विवरण जायेगा।
- इसमें आपकी जमीन की सभी जानकारी हैं।
- आपको जो जानकारी चाहिए आप देख सकते है।
- आप इसका प्रिंट आउट ले कर अपने पास रख सकते हैं।
उत्तराखंड खसरा खतौनी जमाबंदी भू अभिलेख 2023
खसरा नंबर क्या होता है :- खसरा एक मुख्य भूमि अभिलेख है इसमें भूमि स्वामी की सभी जमीनों का खसरा नंबर,क्षेत्रफल और अन्य जानकारी जैसे खसरा नम्बर,रकवा, भूमिस्वामी का नाम, भूमिस्वामी का नाम वंशानुसार वगैरा रहता है
खाता खतौनी क्या होती है :- खाता खतौनी एक सहायक भूअभिलेख होता है जिसमें एक व्यक्ति या परिवार के नाम जमींन (भूखंडो) का ब्यौरा एक जगह दिया जाता है ये पटवारी अथवा तहसील से मिलता है और बनाया जाता है | इसमें जमींन से जुड़े सभी विवरण,क्षेत्रफल आदि होते हैं | और जमींन के बिकने पर नये मालिक का अंकित हो जाता है| खसरा खतौनी के लाभ :- किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी ,रजिस्ट्री के लिए, किसानो से जुडी सरकारी योजनाओं में, मालिकाना हक का सबूत
खसरा खतौनी भू अभिलेख ऑनलाइन उद्देश्य
उत्तराखंड के जो मूल निवासी है वे अब ऑनलाइन ही अब अपनी जमीन के बारे में पूरा विवरण जान सकते है चाहे वे उत्तराखंड में कही भी रह रहे होंगे। कोई भी आपकी जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं जता सकता।
जैसे की आप सब जानते है की उत्तराखंड एक पहाड़ी वाला राज्य है जिसमे बहुत से लोगो ने अब गांव से शहर की और रुख कर दिया है। उनके लिए खसरा खतौनी ऑनलाइन उनकी जमीनी विवरण देखने का बहुत ही सरल है।
यदि उनकी जमीन पर कोई अपना हक़ जताता है तो जमीन का मालिक अपने जमीनी नक्शा दिखाकर अपनी जमीन को रख सकता है। और इसके लिए उत्तराखंड के उम्मीदवारों को किसी भी तहसील या पटवारी के यहां चक्कर नहीं लगाने होंगे।
उत्तराखंड भू अभिलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन सुविधा होने का क्या लाभ है ?
- अब उत्तराखंड भू-अभिलेख खसरा खतौनी की वेबसाइट के माध्यम से जमीन की जानकारी उत्तराखंड वासियों को ऑनलाइन मिल जाएगी।
- अब होनी जमींन की जानकारी के लिये लोगों को बार-बार पटवारी के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
- उत्तराखंड भूअभिलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन निकल जाने पर अब रिश्वतखोरी,भ्रष्टाचार खत्म होगा
- अब उत्तराखंड के लोग भी घर बैठे अपनी जमीन की सभी जानकारी ऑनलाइन ले सकेंगे पहले ये सेवा उपलब्ध नहीं थी।
- आप खसरा खतौनी से जुड़े दस्तावेज भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको तहसील या पटवारी के कार्यालय में नहीं जाना होगा।
- ऑनलाइन खसरा खतौनी में कोई भी गड़बड़ी नहीं कर सकता जिससे की जनता और सरकार के बीच पारदर्शिता आएगी।
उत्तराखंड खसरा खतौनी से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
उत्तराखंड भूअभिलेख ऑनलाइन देखने के लिए आपको भूलेख उत्तराखंड के
आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
अगर आप उत्तराखंड में अपनी जमींन का नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आपको https://landuse.uk.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा।
खाता खतौनी एक सहायक भूअभिलेख होता है जिसमें एक व्यक्ति या परिवार के नाम जमींन (भूखंडो) का ब्यौरा एक जगह दिया जाता है साथ ही जमींन के नये पुराने मालिकों की जानकारी।
खसरा एक मुख्य भूमि अभिलेख है इसमें भूमि स्वामी की सभी जमीनों का खसरा नंबर,क्षेत्रफल और अन्य जानकारी जैसे खसरा नम्बर,रकवा, भूमिस्वामी का नाम, भूमिस्वामी का नाम वंशानुसार वगैरा रहता है।
उत्तराखंड सरकार ने भू अभिलेख को इसलिए ऑनलाइन कर दिया है ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति किसी भी व्यक्ति के जमीन पर कब्जा ना कर सके। और भ्र्ष्टाचार जैसी समस्या खत्म हो सके।
उत्तराखंड भूलेख पोर्टल में खसरा/ गाटा संख्या,दिनांक, नाम, खाता संख्या के द्वारा आप अपना भूलेख के विवरण में जान सकते है। अगर आपको फिर भी खाता विवरण नहीं मिल रहा है तो आप राजस्व विभाग के कार्यालय में जाकर पता कर सकते है।
Uttarakhand भूलेख की वेबसाइट http://bhulekh.uk.gov.in/ है
यदि आपको उत्तराखंड भू -अभिलेख ऑनलाइन पोर्टल से जुडी कोई भी समस्या है या आपको कोई जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर – 0135 -266344, 0135- 266308