World Health Day 2023: क्यों और कब मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे ? जानें क्या है इस बार की थीम

स्वास्थ्य को किसी व्यक्ति की सबसे अमूल्य पूंजी माना जाता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। विश्व की गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य संकटों से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपना बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान पिछले ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

स्वास्थ्य को किसी व्यक्ति की सबसे अमूल्य पूंजी माना जाता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। विश्व की गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य संकटों से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपना बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान पिछले सात दशकों से निरंतर दिया है। इस लेख में हम आपको वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day 2023) से जुडी जानकारी देने जा रहे हैं। जैसे वर्ल्ड हेल्थ डे कब मनाया जाता है, क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस, हेल्थ डे की इस बार की थीम (World Health Day Theme 2023) क्या है आदि। वर्ल्ड हेल्थ डे की संपूर्ण जानकारी के लिये इस लेख को अंत तक अवश्य पढें।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निबंध | World Health Day Essay

World Health Day 2023: क्यों और कब मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे? जानें क्या है इस बार की थीम
World Health Day 2023: क्यों और कब मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे?

कब मनाया जाता है वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day)

प्रत्येक साल में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के द्वारा वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण और उनके समाधान को प्रभावी बनाने के लिये विश्व के कई देशों के मध्य समन्वय बनाने और हेल्थ को लेकर वित्तीय सहायता देने का भी कार्य करता है। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 देश सक्रिय सदस्य हैं। इन देशों में यह संगठन भिन्न भिन्न स्तर पर अपनी सेवायें प्रदान करता है और स्वास्थ्य के प्रति देशों को जागरूक करने का भी कार्य करता है।

क्यों मनाते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) हर साल 7 अप्रैल को अपनी स्थापना की वर्षगांठ मनाता है। 7 अप्रैल 1948 को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की नींव रखी गयी थी। वर्ष 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वर्षगांठ को वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के रूप में मनाने का फैसला लिया। इस प्रकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा अपनी स्थापना की वर्षगांठ को ही वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Aayu Card Apply Online – क्या है AAYU कार्ड?

World Health Day 2023 Theme

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के क्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा वर्ष 1991 से बतौर एक थीम के अनुसार मनाने की घोषणा की गयी थी। तब से प्रत्येक वर्ष किसी न किसी थीम के अनुसार ही वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। 7 अप्रैल 2023 को मनाये जाने वाले वर्ल्ड हेल्थ डे के लिये थीम हेल्थ फॉर आल (World Health Day 2023 Theme- Health For All) रखी गयी है। साल 1991 से वर्तमान तक मनाये जा चुके वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम का विवरण नीचे दिया जा रहा है।

वर्षवर्ल्ड हेल्थ डे थीम
1991Should Disaster Strike, be Prepared.
1992Heartbeat -A rhythm of Health
1993Handle life with care: Prevent violence and Negligence.
1994Oral Health for a Healthy Life
1995Global Polio Eradication
1996Healthy Cities for better life
1997Emerging infectious diseases
1998 Safe motherhood
1999Active aging makes the difference
2000Safe Blood starts with me
2001 Mental Health- stop exclusion, dare to care
2002Move for Health.
2003Shape the future of life: healthy environments for children.
2004Road safety
2005Make every mother and child count.
2006Working together for health
2007International health security
2008Protecting health from the adverse effects of climate change
2009 Save lives, Make hospitals safe in emergencies
2010Urbanization and health- make cities healthier.
2011Antimicrobial resistance: no action today no cure tomorrow
2012Good health adds life to years.
2013Healthy heart beat, Healthy blood pressure
2014 Vector-borne diseases: small bite, big threat
2015 Food safety
2016 Halt the rise: beat diabetes
2017 Depression- Let’s talk.
2018 Universal Health Coverage-everyone, everywhere
2019 Universal Health Coverage- everyone, everywhere
2020Support Nurses and Midwives
2021Building a Fairer and Healthier World for Everyone
2022Our planet, our health
2023Health For All

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization)

7 अप्रैल 2023 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) अपनी 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इन 75 वर्षों में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मानव जाति के कल्याण के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। विश्व की गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य संकटों से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपना बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान पिछले सात दशकों से निरंतर दिया है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा दुनिया के अलग अलग क्षेत्रों में उपजे खाद्यान्न संकट और आपदाओं में बढ चढकर लोगों और देशों की सहायता की है। आर्थिक रूप से पिछडे या अक्षम देशों में यह संगठन निशुल्क अस्पताल और दवाईयों की व्यवस्था भी करता है।

अपनी स्थापना के समय से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन का प्रमुख कार्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। भारत में इसका क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कोविड काल के दौरान भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है। इसमें निशुल्क मेडिकल किट प्रदान करना और जरूरतमंदों तक उचित वैक्सीन की पंहुच को सुनिश्चित करना शामिल है। संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में निर्मित इस संगठन को मानव स्वास्थ्य के लिये सबसे अग्रणी वैश्विक संगठनों में से एक माना जाता है।

वर्ल्ड हेल्थ डे से सम्बन्धित प्रश्न (FAQ’s)

वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) क्या है?

पूरे विश्व भर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और गंभीर बीमारियों के प्रति सजगता और सतर्कता सुनिश्चित करने के लिये वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की स्थापना की गयी थी। वर्तमान में 194 से अधिक देश इस संगठन के सक्रिय सदस्य हैं।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2023 कब मनाया जायेगा?

7 अप्रैल 2023 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की 75 वीं वर्षगांठ के रूप में वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जायेगा।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2023 की थीम क्या है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस वर्ष हेल्थ फॉर आल (Health For All) की थीम के अनुसार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जायेगा।

Photo of author

Leave a Comment