भारत में नागरिकों को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। भारत रत्न जो की देश का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है, इसे 2 जनवरी 1954 को आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा शुरू किया गया था। भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार होता है। पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) और इसके बाद तीसरे नंबर पर नागरिकों को दिए जाने वाला सम्मान पुरस्कार होता है।
पद्म भूषण (Padma Bhushan) जिनकी शुरुआत भी 2 जनवरी 1954 में राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा की गयी थी। भारत में पहले इन पुरस्कारों को दिए जाने के कुछ अलग नियम थे जिन्हें समय के साथ बदला गया। यह पुरस्कार देश के नागरिकों को उनके अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं। जिनके बारे में हमने आपको आगे आर्टिकल में जानकारी प्रदान की है।
यह भी पढ़े :- नोबेल पुरस्कार क्या है | क्यों दिया जाता है
इनकी शुरुआत कब हुयी और आप यदि पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्मश्री (Padma Shri) के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कैसे कर सकते हैं और कौन-कौन व्यक्ति /नागरिक इन सम्मान को पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं यह भी आपको बताया जायेगा। जानने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
पद्म पुरस्कार 2023 -पद्म विभूषण ,पद्म भूषण, पद्मश्री के बारे में
आर्टिकल का नाम | पद्म पुरस्कार |
वर्तमान साल | 2023 |
वर्ष 2022 में दिए गए पद्म पुरस्कार की संख्या | 128 (4 पद्म विभूषण,17 पद्म भूषण ,107 पद्म श्री ) |
क्षेत्र जिसमे पद्म पुरस्कार दिया जाता है | कला ,साहित्य,चिकित्सा ,समाजसेवा ,खेल ,सिविल सेवा अन्य क्षेत्र जैसे ; योग, वन्य जीव संरक्षण/संरक्षण, पाक, कृषि, जमीनी स्तर पर नवाचार, पुरातत्व, वास्तुकला आदि |
पद्म पुरस्कार समिति का गठन | हर साल प्रधानमंत्री जी द्वारा |
पद्म पुरस्कार के प्रकार | तीन -पद्म विभूषण ,पद्म भूषण ,पद्म श्री |
भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार | भारत रत्न |
भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार | पद्म विभूषण (स्थापना 2 जनवरी 1954) |
भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार | पद्म भूषण (स्थापना 2 जनवरी 1954) |
मंत्रालय | गृह मंत्रालय भारत सरकार |
पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन शुरू होने की तिथि | 1 मई 2022 |
पद्म पुरस्कार 2023 नामांकन के लिए अंतिम तिथि | 15 सितम्बर 2022 |
हर साल पद्म पुरस्कार की घोषणा की जाती है | 25 जनवरी |
पुरस्कार प्रदान किया जाता है | मार्च या अप्रैल माह में राष्ट्रपति द्वारा |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन की आधिकारिक वेबसाइट | padmaawards.gov.in awards.gov.in |
![जानिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए अप्लाई कैसे करें 3 जानिए पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्मश्री (Padma Shri) के लिए अप्लाई कैसे करें](https://hindi.nvshq.org/wp-content/uploads/2023/04/Padma-Awards-in-Hindi--1024x683.jpg)
पद्म पुरस्कार (Padma Award) क्या होता है ?
हर साल पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस को दिए जाते हैं जिन्हें भारत के राष्ट्रपति जी के द्वारा उन नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया हो। आपको बता दें कि यह अवार्ड्स उन नागरिकों को दिए जाते हैं जिन्होंने समाज की सेवा के लिए अपना समर्पण दिखाया हो और साथ ही अपने क्षेत्र में किसी प्रकार का अच्छा कार्य किया हो। पद्म पुरस्कार को तीन वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग में पद्म विभूषण ,दूसरे में पद्म भूषण और तीसरा पद्म श्री। यह पुरस्कार नागरिकों को इन क्षेत्रों में दिया जाता है -कला ,साहित्य,चिकित्सा ,समाजसेवा ,खेल,सिविल सेवा आदि।
पद्म पुरस्कार के प्रकार
यह 3 प्रकार का होता है –पद्म विभूषण ,पद्म भूषण ,पद्म श्री
पद्म विभूषण
यह भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दिए जाने वाले पुरस्कारों में से दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। जिसे हर साल गणतंत्र दिवस पर ऐसे नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में देश के लिए अपना योगदान दिया हो। इसकी शुरुआत वर्ष 1954 में हुयी थी। 1954 में यह अवार्ड सत्येंद्र नाथ बसु को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया था। वर्ष 1954 में इसे सबसे पहले सत्येंद्र नाथ बोस (साहित्य और शिक्षा के लिए ),लोक संबंध के क्षेत्र में डॉक्टर जाकिर हुसैन ,बाबासाहेब गंगाधर खेर ,जिगमे दोरजी ,वी के कृष्णा मेनन ,नंदलाल बोस (कला ) के लिए दिया गया था।
वर्ष 2022 में यह 4 लोगों को दिया गया है -प्रभा आत्रे (कला ),राधेश्याम ,विपिन रावत (मरणोपरांत सिविल सेवा के लिए ),कल्याण सिंह को दिया गया है।
पद्म भूषण
यह भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इसकी शुरुआत 2 जनवरी 1954 में हुयी थी। यह देश के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने पर दिया जाने वाला दूसरा पद्म पुरस्कार तथा तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। वर्ष 1954 में यह अयोध्यानाथ खोसला (विज्ञान और अभियांत्रिकी ),लक्ष्मणस्वामी मुदलियार (साहित्य अवं शिक्षा ),होमी जहांगीर भाभा (विज्ञान और अभियांत्रिकी) आड़ को दिया गया था। साल 2022 में पद्म भूषण 17 लोगों को दिया गया।
पद्म श्री
यह भारत सरकार द्वारा नागरिको को दिए जाने वाला चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और तीसरा पद्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत साल 1954 में हुयी थी।यह अवार्ड सिर्फ और सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाता है जो की कला,साहित्य ,शिक्षा ,विज्ञान ,चिकित्सा ,समाज सेवा ,खेल सार्वजनिक सेवा आदि में अपना योगदान दे रहे हैं।
साल 1954 में जब इसकी स्थापना हुयी ही थी तब यह अवार्ड आसुतोष पांडेय ,डॉ० मथुरा दास (ओषधि के क्षेत्र में) ,ड़ॉ० के० आर० चक्रवर्ती (विज्ञान अभियांत्रिकी में ) आदि को दिया गया था। साल 2022 में यह अवार्ड कुल 107 व्यक्तियों को दिया गया है।
वर्ष 2022 में दिए गए पद्म पुरस्कार का विवरण
कुल पद्म विभूषण | 4 |
कुल पद्म भूषण | 17 |
कुल पद्म पद्म श्री | 107 |
पद्म पुरस्कार से सम्मानित कुल महिलाओं की संख्या | 34 |
विदेशी /NRI /PIO /OCI जिन्हे पद्म पुरस्कार दिया गया | 10 |
पद्म विभूषण ,पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए ऐसे करें अप्लाई
पद्म पुरस्कार के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं पद्म पुरस्कार की घोषणा 25 जनवरी 2023 को की जाएगी। और यह पुरस्कार मार्च -अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति भवन में दिए जायेंगे। यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना नामांकन 15 सितम्बर 2022 से पहले पहले करना होगा। पद्म विभूषण ,पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए अप्लाई करने के लिए आपको नीचे स्टेप्स को ध्यान से पढ़ना होगा और इसको फॉलो करना होगा –
- पद्म अवार्ड्स के लिए नामांकन करने के लिए पहले आपको OFFICIAL WEBSITE padmaawards.gov.in पर जाना है। या आप सीधे awards.gov.in पर जा सकते हैं।
- awards.gov.in पर जाने पर आपको वेबसाइट के होम पेज पर ऑनगोइंग अवार्ड्स नॉमिनेशन के नीचे पद्म अवार्ड्स का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब न्यू पेज पर आपको आपकी स्क्रीन की राइट साइड पर Nominate /Apply Now का लिंक दिखाई देगा इसपर क्लिक करें।
- पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने के लिए ”लॉगिन बॉक्स के नीचे दिए ” click here to register ”पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन पेज पर इंडिविजुअल या आर्गेनाईजेशन का सिलेक्शन करना है और नीचे पूछे जानकारी को भर देना है। अंत में कैप्चा कोड को भर कर सबमिट बॉक्स पर क्लिक कर देना है।
- पोर्टल पर आपका पंजीकरण हो जाने के बाद आपको लॉगिन सेक्शन पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड जो की आपके द्वारा रजिस्ट्रेशन के समय बनाया गया होगा उसे आपको यहाँ पर डालना है और कैप्चा डालकर साइन इन करना है।
- आप नई पेज पर आपको मीनू बार में new nomination के ऑप्शन को चुन लेना है। अब यहाँ आपको Awards, category ,field ,sub field को चुनकर सबमिट करना है।
- अब आपको यदि अपना नॉमिनेशन करना चाहते है तो सेल्फ नॉमिनेशन का ऑप्शन चुनें।
- अब पूछी हुयी जानकारी को भरें। और सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको आगे की प्रोसेस में कई जानकारियां है जिन्हे भरना होगा। और जरुरी डॉक्यूमेंट अटैच कर अंत में आपको इसे फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करके सबमिट की प्रोसेस को पूरा कर देना है।
- आप नॉमिनेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
पद्म अवार्ड से सम्बंधित FAQS
पद्म अवार्ड के लिए अपना नॉमिनेशन कैसे करें ?
आप इसके लिए padmaawards.gov.in पर जाकर ऊपर दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर अपना नॉमिनेशन अवार्ड के लिए कर सकते हैं।
पद्मपुरस्कार साल 2022 में किसे किसे दिया गया था ?
वर्ष 2022 में यह पद्म पुरस्कार कुल मिलकर पद्म विभूषण 4 लोगों को ,पद्म भूषण 17 लोगों को और पदम् श्री 107 लोगों को दिया गया।
भारत सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्म्मान पुरस्कार कौनसा है ?
भारत रत्न
पद्म अवार्ड में सबसे बड़ा पुरस्कार कौनसा है ?
पद्म विभूषण
Padma Award को कितनी श्रेणियों में दिया जाता है ?
तीन पद्म विभूषण ,पद्म भूषण ,पद्म श्री
पद्म पुरस्कार किसके द्वारा दिए जाते है ?
राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है।
वर्ष 2022 में कुल कितने पद्म अवार्ड्स दिए गए है?
कुल 128 जिसमे 4 पद्म विभूषण,17 पद्म भूषण ,107 पद्म श्री दिए गए।
2022 में किसे मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया ?
2 व्यक्तियों को विपिन रावत तथा कल्याण सिंह को मरणोपरांत 2022 पद्म विभूषण दिया गया।
एक साल में कुल कितने पद्म पुरस्कार दिए जा सकते हैं ?
मरणोपरांत पुरस्कार /विदेशियों /OCC को अगर अलग रखा जाए तो कुल मिलकर हर साल पद्म अवार्ड की संख्या 120 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।