इमरान खान: क्रिकेटर से प्रधानमंत्री | इमरान खान की जीवनी: जन्म, आयु, प्रारंभिक जीवन, परिवार

आज हम आपको इस लेख में पाकिस्तान टीम के भूतपूर्व क्रिकेटर एवं प्रधानमंत्री रह चुके इमरान खान के बारे में बताने जा रहें हैं। आपको बता दे इन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ अपना राजनीतिक करियर भी शुरू किया। एक प्रधानमंत्री होने के साथ ये एक समाज सेवक भी हैं इन्होंने पाकिस्तान में कैंसर अस्पताल का निर्माण ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

आज हम आपको इस लेख में पाकिस्तान टीम के भूतपूर्व क्रिकेटर एवं प्रधानमंत्री रह चुके इमरान खान के बारे में बताने जा रहें हैं। आपको बता दे इन्होंने क्रिकेट के साथ-साथ अपना राजनीतिक करियर भी शुरू किया। एक प्रधानमंत्री होने के साथ ये एक समाज सेवक भी हैं इन्होंने पाकिस्तान में कैंसर अस्पताल का निर्माण भी करवाया है। इमरान ने लगभग दो दशकों तक क्रिकेट खेला। दुनिया में एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में इनका नाम भी शामिल है। इनका वास्तविक नाम इमरान अहमद खान नियाजी है तथा इनका उपनाम इमरान है। ये राजनेता का कार्य तो करते ही हैं इसके अतिरिक्त लेखन का कार्य भी करते हैं और एक लेखक है। आज इस लेख में हम आपको इमरान खान की जीवनी: जन्म, आयु, प्रारंभिक जीवन, परिवार से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं अगर आप इमरान खान से संबंधित जानकारी जानना चाहते हैं वे इस आर्टिकल के लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

यह भी पढ़े :- हुमायूँ जीवनी – Biography of Humayun in Hindi Jivani

इमरान खान जीवन परिचय

इमरान खान का जन्म पाकिस्तान के बड़े महानगर लाहौर में 5 अक्तूबर 1952 को हुआ था। इनका पूरा नाम इमरान अहमद खान नियाजी है। इनके पिता का नाम इकरामुल्लाह खान निआजी जो कि पेशे से एक सिविल इंजीनियर थे तथा माता का नाम शौकत खानुम है। इनकी चार बहन है तथा इनका कोई भाई नहीं है। आपको बता दें इमरान खान ने अगस्त 2018 से अप्रेल 2022 तक पाकिस्तान के 22वें प्रधानमबत्रि के रूप में कार्य किया।

Highlights of Imaran Khan Biography

नामइमरान खान
पूरा नामइमरान अहमद खान नियाजी
उपनामइमरान
जन्म5 October 1952
जन्म स्थानलाहौर, पाकिस्तान
पेंशनक्रिकेटर, राजनेता
आयु71 वर्ष (2023)
नागरिकतापाकिस्तानी
पार्टीपकिस्तान तहरीक -ए – इन्साफ के अध्यक्ष
राशिधनु राशि
होमटाउनलाहौर पकिस्तान
धर्मइस्लाम
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शिक्षास्नातक
स्कूलरॉयल ग्रामर स्कूल, वॉर्सस्टर इंग्लैंड
एचिसन कॉलेज लाहौर
कॉलेजऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड
इमरान खान: क्रिकेटर से प्रधानमंत्री | इमरान खान की जीवनी: जन्म, आयु, प्रारंभिक जीवन, परिवार
Imaran Khan Biography in Hindi

शिक्षा (Education)

इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा को लाहौर पाकिस्तान से पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने एचिसन कॉलेज लाहौर से पढ़ाई की, आधी पढ़ाई इन्होंने रॉयल ग्रामर स्कूल, वॉर्सस्टर इंगलैंड से की है। फिर इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड में अपना दाखिला कराया और अपनी ग्रेजुएशन को पूरा किया।

इमरान खान का परिवार (Family)

पिता इकरामुल्लाह खान निआमी (सिविल इंजीनियर)
माताशौकत खानुम
बहनअलीमा खानुम, रानी खानुम, रुबीना खानुम, उजमा खानुम
पत्नीबुशरा मनेका
संतानकासिम खान, सुलेमान इसा खान (पुत्र)

क्रिकेट करियर की शुरुआत

इमरान ने क्रिकेट खेलना तब शुरू किया था जब वे 16 वर्ष की आयु के थे। जब यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे तो उस समय ये ब्लूज क्रिकेट टीम में शामिल हो गए थे। वर्ष 1971 में इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला था। इसके ठीक तीन वर्ष बाद वनडे मैच में इन्हें शामिल किया और यह मैच भी इंग्लैंड के ही खिलाफ था। वर्ष 1976 में इन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया और इन्हें राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

साल 1982 में इमरान से 9 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें इन्हें 13.29 रन पर 62 विकेट प्राप्त हुए थे। इसके बाद इन्होंने 75 टेस्ट मैच में करीबन 3000 रन बनाने का लक्ष्य रखा जिसमें इन्हें 300 विकेट दिए गए। एक बार इन्होंने 136 रन बनाए जो कि इनका सबसे अधिक रन स्कोर कहा जाता है। टेस्ट क्रिकेट मैच में इन्होंने 362 विकेट लिए थे जिस कारण ये दुनिया में चौथे बॉलर के स्थान पर आ गए एवं पाकिस्तान में पहले नंबर पर। इन्होंने करीबन 175 वनडे मैच खेले जिसमें 33.41 औसत के साथ 3709 रन बनाए। वनडे में सबसे अधिक स्कोर 102 रन का बनाया गया। वर्ष 1982 में इन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी उस समय ये 30 वर्ष के थे। वर्ष 1992 में इन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया।

इमरान खान का निजी जीवन

वर्ष 1995 में पारस्परिक रीति-रिवाज से इमरान खान की शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी। आपको बता दे जेमिमा एक पत्रकार हैं और इनके पिता एक यहूदी है जिस कारण जेमिमा को अपना धर्म परिवर्तन पड़ा। इनके दो पुत्र हैं सुलेमान एवं कासिम। नौ वर्ष तक साथ रहने के बाद वर्ष 2004 में इन्होंने एक -दूसरे को तलाक दे दिया और हमेशा के लिए अलग हो गए। वर्ष 2015 में इमरान ने दूसरी शादी गुप्त रूप से ब्रिटिश पाकिस्तानी तलाक शुदा महिला रहम खान से की थी। यह शादी इस्लामाबाद में ही की गई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद वर्ष 2015 में ही इनका तलाक हो गया। वर्ष 2018 में इन्होंने बुशरा मनिका से विवाह किया।

राजनीतिक करियर

  • एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के साथ इन्होंने राजनीतिक करियर शुरू करने की भी सोची।
  • वर्ष 1992 में क्रिकेट के बाद इन्होंने राजनीति में कदम रखा।
  • इसके बाद इन्होंने तहरिक ए इंसाफ नामक एक पार्टी को बनाया जिसका अर्थ न्याय के लिए इंसाफ था अर्थात लोगों को न्याय दिलाने के लिए इस पार्टी को बनाया गया।
  • वर्ष 1999 में इमरान ने जनरल परवेज मुशर्रफ के सैन्य तख्ता-पलट करने के लिए सपोर्ट किया था।
  • इमरान को पकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए बेहतर राजनेता माना गया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और उनकी पार्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • इसके पश्चात इन्होंने चार क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था जिसमें से ये तीन क्षेत्रों में तो चुनाव जीत गए लेकिन लाहौर से चुनाव हार गए।
  • वर्ष 2002 में यह फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए एवं मियावाली से संसद सदस्य बन गए।
  • वर्ष 2018 में इमरान खान की पार्टी की बहुत बड़ी जीत हुई। और इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया।

पुरस्कार एवं सम्मान

इमरान खान को कई अवार्ड एवं सम्मान प्राप्त हैं जिसकी जानकारी हम आपको नीचे निम्न प्रकार से देने जा रहें हैं।

  • इन्हें क्रिकेट में आल-राउंडर होने के लिए द क्रिकेट सोसाइटी वेदरहेल अवार्ड से वर्ष 1976 एवं 1980 में प्रदान किया गया था।
  • संसेक्स क्रिकेट सोसाइटी द्वारा वर्ष 1985 में इन्हें प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2004 में इन्हें लन्दन से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ था। यह सम्मान इन्हें अच्छे एवं दान कार्य के लिए मिला था।
  • इन्हें पाकिस्तान से हिलाल-ए-इम्तियाज सम्मान, जो कि उस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है से सम्मानित किया गया था।
  • इमरान ने पाकिस्तान में पहला कैंसर हॉस्पिटल बनाया जिसके लिए इनको वर्ष 2007 में मानवता वादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Imaran Khan’s Book

  • The Autobiography of Imraan Khan – 1983
  • Imaran Khan’s Cricket Skills – 1989
  • Indus Journey: A Personal View of Pakistan – 1991
  • All Round View – 1992
  • Warrior Race: A Journey Through the Land of the Tribal Pathans – 1993
  • Pakistan: A Personal History – 2011

Imaran Khan से जुड़े विवाद

  • एक बार इमरान खान क्रिकेट खेल के विवादों से घिर गए थे। इन पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने खेल के दौरान बॉल में छेड़छाड़ की है।
  • वर्ष 1981 में मैच खेलते समय इन्होंने बोतल के ढक्कन से बॉल को खुरचने की कोशिश की थी जिस कारण इन पर केस किया गया।
  • ये अपनी कई शादियों व तलाक के कारण भी विवाद का शिकार हुए हैं।
  • 21 अक्टूबर 2022 में ईसीपी द्वारा इमरान को तोशखाना मामले में जूठे बयान एवं गलत घोषणा के लिए दोषी बताया गया। जिस कारण चुनाव आयोग ने इमरान पर पांच साल चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन हाई कोर्ट ने इस आयोग के फैसले को बदल दिया और कहा कि इमरान चुनाव लड़ने के अयोग्य नहीं हैं।

Also Read –

Imaran Khan Biography से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

इमरान खान का पूरा नाम क्या है?

इनका पूरा नाम अहमद खान निआमी इमरान है।

अहमद खान निआमी इमरान का जन्म कब हुआ था?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इनका जन्म पकिस्तान में स्थ्ति लाहौर में 5 अक्टूबर 1952 को हुआ था।

Imaran Khan की पत्नी का क्या नाम है?

इनकी पत्नी का नाम बुशरा मनेका है।

Imaran Khan कौन हैं?

यह एक पाकिस्तानी राजनेता एवं पूर्व क्रिकेटर हैं, जो वर्ष 2018 में पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री बने थे।

इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कब बने थे?

इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री साल 2018 में बने थे।

इस लेख में हमने Imaran Khan Biography से सम्बंधित प्रत्येक जानकारी को आपको साझा कर दिया है यदि आपको जीवनी से सम्बंधित अन्य जानकारी या कोई प्रश्न पूछना है तो इसके लिए आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं हम कोशिश करेंगे कि आपके प्रश्नों का जल्द उत्तर दे पाएं। इसी तरह के जीवनी से जुड़े लेख, शिक्षा से जुड़ी जानकारी या सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी साइट विजिट कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा लिखा गया जीवनी लेख पसंद आया हो धन्यवाद।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें